....

राशि के अनुसार दान का महत्व, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

 राशि के अनुसार दान का महत्व, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ
हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बहुत पावन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इस साल गंगा दशहरा का पर्व मई के महीने में मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। अगर दान राशि के अनुसार किया जाए, तो इसका फल कई गुना बढ़ जाता है और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है, तो आइए यहां जानते हैं कि राशि के अनुसार, क्या दान करना शुभ होता है?




गंगा दशहरा पर 12 राशियों के लिए खास दान सामग्री
मेष - इस राशि के जातकों को गुड़ और तिल का दान करना चाहिए। इससे मानसिक शांति और अच्छी सेहत का वरदान मिलता है।
वृषभ - इस राशि के लोगों को सफेद वस्त्र या दूध का दान करना चाहिए। इससे भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
मिथुन - इस राशि के लोगों के लिए मूंग की दाल और हरे वस्त्र का दान शुभ रहेगा। इससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
कर्क - इस राशि के जातकों के लिए चांदी या चावल का दान करना फलदायी है। ऐसा करने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी।
सिंह - इस राशि के लोगों को तांबे के बर्तन या गेहूं का दान करना चाहिए। इससे मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
कन्या - इस राशि के जातक पक्षियों को दाना खिलाएं और मूंग का दान करें। यह उपाय व्यापार में उन्नति के द्वार खोलेगा।
तुला - इस राशि के लोगों के लिए मिश्री या फल का दान करना शुभ रहेगा। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
वृश्चिक - इस राशि के लोग लाल चंदन या गुड़ का दान करें। इससे शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
धनु - इस राशि के लोग पीले वस्त्र या चने की दाल का दान करें। इससे भाग्य का साथ मिलता है और ज्ञान बढ़ेगा।
मकर - इस राशि के लोग काला तिल या छाता दान करें। इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
कुंभ - इस राशि के जातकों के लिए तेल या लोहे के बर्तन का दान करना अच्छा रहेगा।
मीन - इस राशि के लोगों को हल्दी और शहद का दान करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

गंगा दशहरा का धार्मिक महत्व
गंगा दशहरा के दिन 'दशविधि' स्नान और दान का विधान है, जिसका मतलब है कि दस प्रकार के पापों का नाश करने वाला। इस दिन गंगाजल को छूने मात्र से ही व्यक्ति के सभी पापों का नाश हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment