....

इंदौर के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, मुंबई, पटना और श्रीगंगानगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

 इंदौर के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, मुंबई, पटना और श्रीगंगानगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
शहर से देश के विभिन्न शहरों के बीच रेल सेवाओं में लगातार बदलाव और विस्तार हो रहा है। नई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत, रूट विस्तार और शेड्यूल परिवर्तन के जरिए रेलवे यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में जुटा है। इंदौर से मुंबई, उत्तर भारत और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए हाल ही में राहत भरी खबरें सामने आई हैं। तेजस एक्सप्रेस बंद होने से बनी कमी को दूर करने के लिए पश्चिम रेलवे ने इंदौर-मुंबई के बीच नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर शुरू कर दी है। इसके अलावा इंदौर-लिंगपल्ली एक्सप्रेस अब रेलवे स्टेशन चर्लपल्ली तक चलेगी। इसी प्रकार गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए इंदौर-श्रीगंगानगर-इंदौर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है।




इंदौर से इन मार्गों पर चला रही हैं स्पेशल ट्रेन
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं विशेष रूप से यात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन मुंबई सेंट्रल-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे चलेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा मुंबई सेंट्रल-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल 20 अप्रैल से 29 मई तक मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को रात 11 बजकर 20 मिनट बजे प्रस्थान करेगी एवं अगले दिन दोपहर एक बजे इंदौर पहुंचेगी।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment