....

सीएम मोहन यादव ने सागर में महिला आरक्षण पर कांग्रेस को घेरा

 सीएम मोहन यादव ने सागर में महिला आरक्षण पर कांग्रेस को घेरा
विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन करने के लिए सागर जिले के नरयावली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की भावना थी कि हमारी बहनों के लिए उनका अधिकार दिया जाए। इसके लिए उन्होंने जितने प्रयास करने थे, सब कर लिए। मगर कौरवों की तरह इस कांग्रेस का मन नहीं था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों को विधानसभाओं और लोकसभा में आरक्षण दिलवाने के लिए हमारी सरकार लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस को बहनों को उनका अधिकार देने में जरा भी दया नहीं आई।




तीन तलाक और लाडली बहना योजना का उल्लेख
तीन तलाक के मामले में भी राहुल गांधी के पिता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ठुकरा दिया था। यहां राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों को हर महीने 1500 रुपए की सौगात दे रही है। 17 जिलों में महिला कलेक्टर हैं। 10 से अधिक जिलों में एसपी महिलाएं हैं। सागर जिले में ही सांसद, महापौर महिलाएं हैं। कांग्रेस को यह नहीं सुहाता है। बहनों गांठ बांधकर रखना, जिस दिन जरूरत पड़ी तो कांग्रेस से हिसाब जरूर लेना। हमारा पूर्ण संकल्प है कि आज नहीं तो कल इन बहनों को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवा कर रहेंगे।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
आयोजन में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, बीना विधायक निर्मला सप्रे आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल गेहूं का उत्पादन दोगुना हुआ है। वैश्विक परिस्थितियों के कारण बारदाने की जो समस्या आई उसका विकल्प तैयार किया जा रहा है। किसान चिंता न करें, सरकार उनकी उपज का दाना-दाना खरीदेगी।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment