....

अक्षय तृतीया की रात तिजोरी के लिए 5 जादुई चीजें, जो बना देंगी मालामाल

 अक्षय तृतीया की रात तिजोरी के लिए 5 जादुई चीजें, जो बना देंगी मालामाल
अक्षय तृतीया का दिन सौभाग्य की प्राप्ति का पर्व माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किए गए उपायों का फल कभी क्षय यानी नहीं होता है। अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी, धन के अभाव या बढ़ते हुए कर्ज से परेशान हैं, तो अक्षय तृतीया की रात का समय आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी जादुई चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अगर अक्षय तृतीया की रात पूरी श्रद्धा भाव के साथ अपनी तिजोरी में रखा जाए, तो मां लक्ष्मी का उस घर में स्थायी वास हो जाता है।




तिजोरी के लिए 5 चमत्कारी चीजें
पीली कौड़ियां: कौड़ियां मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं, क्योंकि इनकी उत्पत्ति भी समुद्र मंथन से हुई थी। अक्षय तृतीया की रात 5 या 11 पीली कौड़ियों को केसर से रंगे और मां लक्ष्मी के चरणों से छुआकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
गोमती चक्र: गोमती नदी में पाए जाने वाले गोमती चक्र को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। 7 गोमती चक्रों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और फिजूल खर्च बंद हो जाता है।
एकाक्षी नारियल: जिस नारियल में एक ही आंख होती है, उसे साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है। अक्षय तृतीया की रात एकाक्षी नारियल की पूजा कर इसे तिजोरी में स्थापित करने से कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।
हल्दी की गांठ: अक्षय तृतीया की पूजा में रखी गई साबुत हल्दी की गांठ को तिजोरी में रखने से गुरु ग्रह मजबूत होता है, क्योंकि गुरु धन के कारक हैं, इसलिए यह उपाय बैंक बैलेंस बढ़ाने में मदद करता है।
कमलगट्टा: मां लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। कमल के बीजों यानी कमलगट्टे की माला या कुछ दाने तिजोरी में रखने से आर्थिक बाधाएं तुरंत दूर होने लगती हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

पूजा मुहूर्त
अक्षय तृतीया की रात (निशिता काल) इन चीजों को तिजोरी में रखने से पहले इन्हें गंगाजल से शुद्ध करें और माता लक्ष्मी के बीज मंत्रों का जप जप करें। फिर इन उपायों को करें।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment