अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में जड़ा अर्धशतक
चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी अभिषेक शर्मा नाम के तूफान में उड़ गई है. अभिषेक ने 15 गेंद में अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया है. यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड है. उन्होंने पचासा पूरा करने तक बाउंड्री से ही 44 रन बना डाले.
बनाया सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा अब IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी संयुक्त रूप से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के नाम थी, उन दोनों ने 16 गेंद में अर्धशतक लगाया था. मगर अभिषेक अब सबसे आगे निकल गए हैं.
15 गेंद - अभिषेक शर्मा
16 गेंद - अभिषेक शर्मा
16 गेंद - ट्रेविस हेड
16 गेंद - ट्रेविस हेड
9 गेंद में 44 रन
अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में पचास रन पूरे किए, इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए. इस तरह उन्होंने 50 में से 44 रन तो बाउंड्री से ही बना दिए. CSK के खिलाफ इस मुकाबले में अभिषेक ने 22 गेंदों में 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्हीं के बलबूते हैदराबाद ने पावरप्ले में ही 75 रन बना लिए थे. इससे पहले अभिषेक शर्मा दो बार 18 गेंद और एक बार 19 गेंद में भी अर्धशतक पूरा कर चुके हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 59 रनों की पारी खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने अपने IPL करियर में 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं. CSK के खिलाफ मैच से पूर्व उन्होंने 82 मैचों में 1945 रन बना लिए थे. चेन्नई के खिलाफ 55 रन बनाते ही वो 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शुमार हो गए. उन्होंने यह कारनामा अपने IPL करियर के 83वें मैच में हासिल किया है. IPL 2026 की बात करें तो अभिषेक ने अब तक 6 मैचों में 179 रन बना लिए हैं.

0 comments:
Post a Comment