राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परस्पर पुष्प-गुच्छ भेंट किया। होली पर्व की शुभकामनाओं का आदान -प्रदान किया।
राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण संबंधी विभिन्न विषयों की जानकारी दी और औपचारिक चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment