नाम की एक गलती और बंद हो जाएगा आपका पैन कार्ड, जानें सरकार का नया नियम
आज के समय में आधार (Aadhaar) और पैन कार्ड (Pan Card) सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है। बल्कि ये हमारी जरूरत बन चुका है। लगभग हर काम में हमें इन दोनों की जरूरत पड़ती है। इनका इस्तेमाल करते रहने के लिए इन्हें समय रहते अपडेट (Pan-Aadhaar Update) करना भी उतना ही जरूरी है।
1 अप्रैल से अगर किसी व्यक्ति का पैन और आधार में सेम नाम या सामान्य नाम दर्ज नहीं है तो उसका पैन कार्ड बंद हो सकता है। इसके साथ ही उसे कई नुकसान जैसे टीडीएस अधिक देना पड़ेगा और इनकम टैक्स रिफंड क्लेम करने में भी परेशानी होगी।
अगर आपका नाम भी अलग-अलग है तो इसे वक्त रहते बदल लें। आपको केवल एक ही कार्ड (आधार या पैन) में नाम बदलना होगा। हमने नीचे दोनों कार्ड में नाम बदलने का तरीका बताया है।
कैसे बदले Aadhaar में नाम?
आधार कार्ड से जुड़ी कोई भी डिटेल बदलने के लिए आपको केवल आधार ऐप की जरूरत है। इसके जरिए आप आधार से जुड़ी डिटेल्स आसानी से बदल सकते हैं। आज हम जानेंगे कि आप आधार ऐप से नाम कैसे बदल सकते हैं।
स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1- सबसे पहले अगर आधार ऐप फोन में नहीं है तो इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें।
स्टेप 2- अब रजिस्टर करने के बाद लॉगिन करें। आप आधार नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन कर सकते हैं।
स्टेप 3- अब यहां आपको Update Aadhaar Online का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
स्टेप 4- फिर आपको नाम वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 5- इसके बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेज और डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें।
स्टेप 6- लास्ट में आपको शुल्क भरकर सबमिट करना होगा।
आपका अपडेटिड नाम कब तक शो होगा ये जानने के लिए आप स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करके पता कर सकते हैं। चलिए अब जानते हैं कि पैन कार्ड में नाम कैसे बदला जा सकता है।
Pan Card में कैसे बदले नाम?
सबसे पहले एनएसडीएल (NSDL) या UTIITSL (यूटीआईआईटीएसएल) की वेबसाइट पर जाए।
अब यहां आपको Changes/Correction in PAN वाले ऑप्शन पर जाना होगा।
इसके बाद आपको अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल दर्ज करना होगा।
डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपके लिए 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट होगा।
इसके बाद जो डिटेल्स आपको बदलनी है, उसे सिलेक्ट कर, चेंज कर लें।
अगर डॉक्यूमेंट्स मांगे जाते हैं तो इसे अपलोड करें।
अंत में आपको फीस भरकर सबमिट करना होगा।
लास्ट में Acknowledgement स्लिप भी डाउनलोड कर लें। इसके जरिए आप भविष्य में स्टेटस चेक कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment