....

टीएमसी के कुशासन ने छीना बंगाल का गौरव, तुष्टीकरण की राजनीति पर बोला सीधा हमला - पीएम मोदी

 टीएमसी के कुशासन ने छीना बंगाल का गौरव, तुष्टीकरण की राजनीति पर बोला सीधा हमला - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' के समापन पर विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, रेलवे, बंदरगाह और जल परिवहन से जुड़ी 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है।




'नए बंगाल के लिए क्रांति का बिगुल बज उठा'
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आपका उत्साह, आपका जोश हमें बता रहा है कि बंगाल क्या सोच रहा है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास गवाह है कि जब बंगाल देश को राह दिखाता है, तो क्रांति बन जाती है। अंग्रेजों के अत्याचार का अंत इसी मैदान से शुरू हुआ था। आज एक बार फिर नए बंगाल के लिए क्रांति का बिगुल बज उठा है।'

'भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण ने किया बंगाल को बर्बाद'
उन्होंने TMC सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण ने बंगाल को बर्बाद किया। बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर लिखा जा चुका है और लोगों के दिलों में भी छप चुका है। अब इस निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा। महाजंगलराज का खात्मा होगा।" पीएम ने कहा कि TMC की नीतियों से युवाओं की नौकरियां छीनी जा रही हैं, महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और विकास रुका हुआ है।

'दशकों तक पूर्वी भारत की क्षमता को किया नजरअंदाज'
विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के 420 किमी से अधिक लंबे प्रोजेक्ट्स, रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास, हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में मशीनीकरण और खिदिरपुर डॉक्स के पुनरुद्धार जैसे कार्य शुरू हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'दशकों तक पूर्वी भारत की क्षमता को नजरअंदाज किया गया। कोलकाता और हल्दिया जैसे बंदरगाह अब नए रास्ते खोल रहे हैं। जलमार्ग व्यापार और औद्योगिक प्रगति को बढ़ावा देंगे।'

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment