ईरानी हमले के बीच 9 मार्च तक बंद रहेगा BAPS हिंदू मंदिर
मिडिल ईस्ट में जंग की स्थिति को देखते हुए अबू धाबी स्थित बीएपीएस मंदिर सोमवार से 9 मार्च तक विजिटर्स के लिए बंद रहेगा. बीएपीएस हिंदू मंदिर ने बयान जारी कर कहा, 'मौजूदा स्थिति और राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए एहतियात के तौर पर अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर सोमवार, 9 मार्च तक विजिटर्स के लिए बंद रहेगा. इस दौरान स्वामी सभी की शांति, सुरक्षा और कल्याण के लिए मंदिर में प्रार्थना करते रहेंगे.'
खाड़ी देशों में US सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा ईरान
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अबू धाबी और दुबई हवाई अड्डों पर हमले हुए हैं. खामेनेई की मौत के बाद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है. लगातार होते हमले से गल्फ देशों ने अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया है. यूएई, सऊदी अरब सहित अरब दोशों ने ईरान की ओर से किए जा रहे हमले पर जवाबी कार्रवाई करने की बात कही है.
यूएई पर मिसाइल दाग रहा ईरान
संयुक्त अरब अमीरात की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ईरानी सैन्य हमलों में मामूली रूप से घायल हुए 58 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार (1 मार्च 2026) को कहा कि उसे भारतीय नागरिक के घायल होने की जानकारी है और वह अस्पताल अधिकारियों के संपर्क में है. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरान द्वारा हमले की शुरुआत से लेकर अब तक उसकी सेना ने 165 बैलिस्टिक मिसाइलों, दो क्रूज मिसाइलों और 541 ड्रोन के हमलों को झेला है.
पहले PM मोदी ने दो साल पहले किया था उद्घाटन
अबू धाबी में स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर 27 एकड़ (11 हेक्टेयर) जमीन पर बना है. साल 2018 में पीएम मोदी की यूएई दौरे के दौरान इसके निर्माण की घोषणा की गई थी. इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी, 2024 को बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया था.

0 comments:
Post a Comment