....

एमएम नरवणे की किताब पर मचा बवाल तो राहुल गांधी के बचाव में उतरीं बहन प्रियंका

 एमएम नरवणे की किताब पर मचा बवाल तो राहुल गांधी के बचाव में उतरीं बहन प्रियंका

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद में दिए बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आर्मी को भैया कभी बदनाम नहीं करेंगे. कांग्रेस सांसद ने कहा, 'वह आर्मी चीफ की किताब का एक हिस्सा पढ़ रहे थे इसमें बदनाम करने वाली क्या बात है. नियम है कि पब्लिक सोर्स होना चाहिए. चाहे वो किताब हो या मैगजीन. यह किताब का एक अंश है, जो मैगजीन में पब्लिश हो चुका है. इसमें कोई अप्रमाणित सोर्स नहीं है तो फिर समस्या क्या है? ऐसे में मोदी सरकार क्यों डर रही है?'



'चीन के सामने 56 इंच की छाती का क्या हुआ'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार इस बात से डरी हुई है कि पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे के किताब की बातें सामने आईं तो देश को बीजेपी के दोनों प्रमुख नेताओं की असलियत पता चल जाएगी और यह भी मालूम पड़ जाएगा कि चीन के सामने '56 इंच की छाती’ का क्या हुआ. लोकसभा में गतिरोध बने रहने पर सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद शाम चार बजकर 10 मिनट पर मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.


मोदी सरकार डरी हुई है: राहुल गांधी

सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राहुल गांधी ने संसद परिसर में दावा किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और पूरी सरकार सिर्फ एक लाइन से डरी हुई है. वो लाइन मैं संसद में बोलूंगा, मुझे कोई नहीं रोक पाएगा. बाद में उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘पूर्व सेना प्रमुख का बयान उजागर कर देगा कि पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को कैसे निराश किया.'


सेना पर सवाल उठा रहे राहुल गांधी: किरेन रिजिजू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि वह काल्पनिक बातें करके सदन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं और सेना पर सवाल उठा रहे हैं. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘आप (राहुल गांधी) देश को नीचा दिखाकर क्या कहना चाहते हैं...आप एक ऐसी बात कर रहे हैं जिसका कोई सोर्स नहीं है. आप ऐसी कोई बात मत बोलिए, जिससे सेना का मनोबल गिरे.'

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment