....

वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज

 वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज

महाकुंभ में माला बेचते हुए मोनालिसा वायरल हो गई थी. उनकी कजरारी आंखें और मासूम चेहरे ने फैंस का दिल लूट लिया था. इसके बाद मोनालिसा की किस्मत चमक उठी. अब वो बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने जा रही हैं. उनकी पहली फिल्म है 'द मणिपुर डायरीज'. इस फिल्म को सनोज मिश्रा बना रहे हैं. 



फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो गया है. द मणिपुर डायरीज के टीजर में मोनालिसा को देख फैंस काफी खुश हैं और उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं.


क्या है टीजर?

टीजर की शुरुआत मोनालिसा से ही होती है. टीजर में मोनालिसा को मणिपुर की सबसे अकेली लड़की बताया जाता है. वो  शहर में भर में घूमती फिरती हैं. नेचर को एंजॉय करती हैं. उनके दोस्त जानवर, पेड़, तितलियां और पिल्लू. मोनालिसा अपनी अदाओं से दिल जीतती नजर आ रही हैं. मोनालिसा को झरने के पास रोमांस करते हुए भी दिखाया गया.


इसके अलावा फिल्म की कहानी में आगे मणिपुर की पॉलिटिक्स दिखाई गई है. टीजर में जाति- धर्म के नाम पर दंगा, धरना भी दिखाए गए. 

फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म की पूरी टीम और कलाकारों के साथ टीजर रिलीज किया. उन्होंने कहा, 'द डायरी आफ मणिपुर फिल्म 10 करोड़ के बजट में लगभग एक साल में बनकर तैयार हुई है. ये एक लव स्टोरी है और इसमें मुख्य भूमिका में मोनालिसा और प्रयागराज के एक्टर अभिषेक तिवारी हैं. ये फिल्म उनके सपने के सच होने जैसा है. अप्रैल के पहले हफ्ते में इस फिल्म के रिलीज होने की पूरी संभावना है. ढाई घंटे की इस फिल्म में चार-पांच गाने भी हैं जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे. ये लव स्टोरी देश की राजधानी दिल्ली से नॉर्थ ईस्ट मणिपुर को कनेक्ट करती है.'


आगे उन्होंने कहा, 'ये फिल्म मणिपुर में शूट हुई है. 5 फ़ीसदी फिल्म नेपाल और 80 फ़ीसदी फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में पूरी हुई है. वहीं महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने कहा है, 'द डायरी आफ मणिपुर' फिल्म में काम कर मुझे बहुत अच्छा लगा. मुझे हिंदी नहीं आती थी और मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूं. इस फिल्म के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी. इसके लिए मुझे फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने पूरा सहयोग दिया इसके साथ-साथ मेरी फैमिली भी मेरे साथ खड़ी रही.'


फिल्म को लेकर मोनालिसा ने कहा ये

मोनालिसा ने अपने डायरेक्टर सनोज मिश्रा को लेकर कहा है, 'उन्होंने एक आम लड़की को उन्होंने स्क्रीन तक पहुंचाया है. वो अपने गांव में स्कूल खोलना चाहती हैं. अपनी छोटी बहन को कलेक्टर बनना चाहती हैं. उनकी तेलुगु में भी एक फिल्म "लाइफ" भी बनकर तैयार है. जो जल्द ही रिलीज होने वाली है. इसके अलावा कुछ और फिल्मों पर भी काम चल रहा है.'


मोनालिसा ने दर्शकों से अपील की है कि वह उनकी अपकमिंग फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" देखने के लिए सिनेमाघर में जरूर जाएं.

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment