....

'स्प्लिट्सविला 7' फेम मयंक पवार का हुआ निधन

 'स्प्लिट्सविला 7' फेम मयंक पवार का हुआ निधन
टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. 'स्पिट्सविला 7' में नजर आए एक्टर और मॉडल मयंक पवार का निधन हो गया है. मयंक ने कुछ दिन पहले यानी 1 जनवरी 2026 को ही अपना 37वां जन्मदिन मनाया था. उनके निधन की खबर उन्हीं के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की गई है. जिससे दोस्त और फैंस भी हैरान रह गए हैं.



सोशल मीडिया से मिली खबर
मयंक के निधन की खबर उन्हीं के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की गई है. जिसमें उनकी फोटो है और उसके साथ कंडोलेंस मीटिंग के लिए तारीख दी गई है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक भाई, एक चैम्पियन, एक मैंटोर और कई लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन. मयंक पवार हमेशा हमारे दिल में रहेंगे. कृपया प्रार्थना में शामिल हों और याद करें. ओम शांति'.

सोमवार को हो गया था निधन
इस पोस्ट में बताया गया है कि मयंक का निधन 23 फरवरी 2026 को हुआ. इसके बाद अब उनकीप्रार्थना सभा 25 फरवरी 2026 को रखी गई है. हालांकि इस पोस्ट में उनके निधन का कोई कारण नहीं बताया गया है. ऐसे में उनके फैंस भी हैरान है और जानना चाहते हैं कि आखिर मयंक को इतनी कम उम्र में हुआ क्या था.

स्प्लिट्सविला में आए थे नजर
बता दें कि मयंक पवार टीवी रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के सातवें सीजन में नजर आए थे. इस शो में मयंक को काफी पसंद किया गया था. शो में मयंक ने हर टास्क को बेहतरीन तरीके से किया था, जिसके चलते उन्हें साथी कंटेस्टेंट्स भी बहुत पसंद करते थे. यहां तक कि जिस दिन मयंक शो से बाहर हुए थे ये एपिसोड सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था. शो की होस्ट सनी लियोनी तक की आंखें भर आई थीं. जब मयंक बाहर जा रहे थे तब सनी लियोनी ने उन्हें गले लगाया तो वहीं को-होस्ट निखिल चिनप्पा ने भी मयंक की खूब तारीफ की थी.

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment