....

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का धमाका, यह कारनामा करने वाली दुनिया के दूसरी टीम बनी

 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का धमाका, यह कारनामा करने वाली दुनिया के दूसरी टीम बनी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला आज (26 फरवरी) भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. जहां भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक मैच में विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है. पहले स्थान पर श्रीलंका का नाम आता है. जिन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे. अब भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच में 256 रन बनाए हैं. 



अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या ने लगाया अर्धशतक 
भारत की तरफ से आज के मुकाबले में कुल दो बल्लेबाज अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. जिन दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा वह दोनों बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या हैं. अभिषेक शर्मा ने पारी का आगाज करते हुए 30 गेंदों में 183.33 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए. वहीं पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या ने 23 गेंद में 217.39 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 50 रनों का योगदान दिया. 

इन बल्लेबाजों ने भी लूटी महफिल 
अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या ही नहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का बल्ला भी खूब चला. पारी का आगाज करते हुए सैमसन ने 15 गेंद में 24, जबकि ईशान किशन ने 24 गेंद में 38, कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंद में 33 और तिलक वर्मा ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में नाबाद 44 रनों का योगदान दिया. 

जिम्बाब्वे की तरफ से इन गेंदबाजों को मिली सफलता
जिम्बाब्वे की तरफ से आज के मुकाबले में कुल चार गेंदबाजों को क्रमशः एक-एक सफलता हाथ लगी. जिसमें रिचर्ड अंगारावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तिनोतेंदा मपोसा और सिकंदर रजा का नाम शामिल है. अंगारावा ने सूर्यकुमार यादव, मुजाराबानी ने संजू सैमसन, मपोसा ने अभिषेक शर्मा और रजा ने ईशान किशन को आउट किया. 


Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment