....

'बॉर्डर 2' का 14वें दिन भी कहर जारी

 'बॉर्डर 2' का 14वें दिन भी कहर जारी 

 सनी देओल की देशभक्ति से भरी ब्लॉकबस्टर, बॉर्डर 2 अब दूसरे हफ़्ता भी पूरा कर चुकी है. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी और सनी देओल के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर ये फिल्म भारत में नेट कलेक्शन में धीरे-धीरे ऐतिहासिक 300 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है. दिलचस्प बात ये है कि वीक डेज  में कलेक्शन में आम गिरावट और नई फ़िल्मों के रिलीज होने के बावजूद, इसने ज़बरदस्त टिकाऊपन दिखाया है, खासकर मास सेंटर्स और उत्तरी सर्किट में. 



'बॉर्डर 2' फिल्म की 14वें दिन की ऑक्यूपेंसी 

 'बॉर्डर 2'  की दूसरे गुरुवार, 5 फरवरी  2026 की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी 5.03 फीसदी दर्ज की जा रही है. ये बुधवार की तुलना में मामूली ही कम ऑक्यूपेंसी है. 


मेकर्स के आंकड़ों के मुताबिक 'बॉर्डर 2' की 12 दिनों की कमाई

वहीं मेकर्स द्वारा जारी किए गए फिल्म की कमाई के आंकड़े के मुताबिक इसने रिलीज के 13दिनों में 319 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. आंकड़ों के मुताबिक 

    रिलीज के पहले हफ्ते में 'बॉर्डर 2' की कमाई 244.97 करोड़ रही. 

    इसके बाद 8वें दिन इसने 12.53 करोड़, 9वें दिन 20.17 करोड़,  10वें दिन 24.22 करोड़, 11वें दिन 6.52 करोड़ और 12वें दिन 6.69 करोड़ की कमाई की है.

    वहीं 13वें दिन मेकर्स के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 4.88 करोड़ रुपये है.

    इसी के साथ फिल्म का भारत में 13 दिनों का नेट कलेक्शन अब 319.98 करोड़ रुपये हो गया है.

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment