....

2026 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेशी की एंट्री

 2026 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेशी की एंट्री

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुका है. पड़ोसी देश ने भारत में सुरक्षा की चिंता जातते हुए टूर्नामेंट खेलने से इनकार किया था. हालांकि बांग्लादेश ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) से टूर्नामेंट के लिए अपने वेन्यू चेंज करवाने की भी रिक्वेस्ट की थी, लेकिन उनकी इस बात को नहीं माना गया था. अब आईसीसी ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए बांग्लादेशी को टूर्नामेंट में एंट्री दे दी है. 



दरअसल आईसीसी ने शुक्रवार (30 जनवरी) को मैच अधिकारियों की लिस्ट का एलान किया, जिसमें 24 अंपायर और 6 रेफरी हैं. लेकिन गौर करने वाली बात यह रही कि अंपायर की लिस्ट में बांग्लादेशी अंपायर भी मौजूद रहे. आईसीसी की लिस्ट में शामिल शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और गाजी सोहेल बांग्लादेश से आने वाले अंपायर हैं.  


इसके अलावा पाकिस्तान के अंपायरों को भी लिस्ट का हिस्सा बनाया गया है. बता दें कि आईसीसी ने अभी सिर्फ लीग स्टेज मैचों के लिए मैच अधिकारियों (अंपायर और रेफरी) का एलान किया है. सुपर-8 और नॉकआउट चरण के लिए मैच अधिकारियों की पुष्टि बाद में की जाएगी. 


वनडे सीरीज के लिए भारत आए थे बांग्लादेशी अंपायर 

इन दिनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इससे पहले दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. भारतीय सरजमीं पर खेले गए तीनों ही मैचों में बांग्लादेश के शारफुद्दौला थर्ड अंपायर के रूप में नजर आए थे. अब टी20 विश्व कप में भारत की सरजमीं पर बांग्लादेशी अंपायर दिखाई देंगे. 

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment