....

गुरु चंद्रमा बना रहे गजकेसरी राजयोग

 गुरु चंद्रमा बना रहे गजकेसरी राजयोग

कई राशियों के लिए यह राजयोग लाभदायक साबित होने वाला है। लगभग सात ऐसी राशि है जिन पर भोलेनाथ मेहरबान होने वाले हैं। इन लोगों को समाज में मान सम्मान मिलेगा और यह धन लाभ की प्राप्ति करेंगे। इन्हें परिवार और दोस्तों से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा।



यह योग करियर और कारोबार में तरक्की प्रदान करने वाला है। जितने भी रुके हुए काम है वह पूरे हो जाएंगे। हर मनोकामना पूरी होगी और दिन आनंद पूर्वक गुजरेगा। काम में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी और यह सफलता की प्राप्ति करेंगे। चलिए मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल जान लेते हैं।


मेष

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा हुआ रहने वाला है। लोगों के सारे काम बहुत आसानी से पूरे हो जाएंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढकर हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। फिजूलखर्च बिल्कुल भी ना करें क्योंकि इससे सिर्फ नुकसान होगा।


वृषभ

इन लोगों को आज भाग का पूरा सहयोग मिलेगा। यह करियर में मान सम्मान और लाभ की प्राप्ति करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर किया गया हर काम सफल होगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपका मन लगने वाला है।


मिथुन

इन लोगों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। कोई भी फैसला लेने में ज्यादा देर ना करें लेकिन निर्णय सही होना चाहिए। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किस्मत पूरी तरह से आपका साथ देगी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।


कर्क

इन लोगों के लिए आज लाभ के योग निर्मित हो रहे हैं। बड़ी मात्रा में आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपकी सारी योजनाएं सफल होने वाली है।


सिंह

इन लोगों के लिए आज का दिन ढेर सारी सफलता और लाभ लेकर आ रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शाम से लेकर रात तक प्रियजनों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। आपको खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।


कन्या

इन लोगों को करियर में जबरदस्त सफलता की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा और तरक्की की प्राप्ति करेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जरूरी कार्यों से परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। आपको अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। धन वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।


तुला

करियर के मामले में लोगों का दिन बहुत अच्छा साबित होने वाला है। आपको बड़े बुजुर्गों से संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग नया बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए फिलहाल समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है और धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।


वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रतिभा के बल पर आप दुश्मनों पर विजय हासिल करेंगे। धन वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं और कारोबार में रुका हुआ पैसा भी मिल जाएगा। भाग्य के सहयोग से आप दुश्मनों पर जीत हासिल करेंगे।


धनु

धनु राशि के लोगों के ज्ञान में वृद्धि होने वाली है। आपको किसी सज्जन व्यक्ति का साथ मिलेगा जिसे आप अच्छी बातें सीख सकेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आप परिवार के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।


मकर

मकर राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा हुआ रहने वाला है। आप कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। कोई भी फैसला अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही लें। आपके सभी के साथ संबंध बेहतर होंगे। कारोबार में सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं।


कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को लाभ और सम्मान की प्राप्ति होने वाली है। जो भी काम करेंगे उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन के बुरे अनुभव से आपको सीख लेने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव का सामना कर सकते हैं।


मीन

मीन राशि के लोगों को करियर के मामले में सफलता की प्राप्ति होगी। इन लोगों की सारी समस्या समाप्त हो जाएगी। निजी संबंधों में थोड़ा संभल कर चलने की जरूरत है। जरूरत पड़ने पर आपको बाहर के लोगों का साथ मिलेगा। सभी के साथ संबंध बेहतर बनाने की जरूरत है।


Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment