....

भोपाल विभाग में 373 पथ संचलन, डेढ़ लाख से अधिक स्वयंसेवक होंगे शामिल

 भोपाल विभाग में 373 पथ संचलन, डेढ़ लाख से अधिक स्वयंसेवक होंगे शामिल

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस विजयादशमी पर अपना शताब्दी वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस अवसर पर पूरे देश में विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी क्रम में भोपाल विभाग में पथ संचलन कार्यक्रम 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। विभाग में कुल 373 स्थानों पर पथ संचलन निकाले जाने की योजना है, जिनमें लगभग डेढ़ लाख स्वयंसेवकों के शामिल होने की संभावना है।



भोपाल विभाग में 5 जिलों के अंतर्गत 26 नगर, 6 खंड, 279 बस्तियां तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 94 मंडल (प्रत्येक मंडल में 8 से 10 गांव) आते हैं। शताब्दी वर्ष में इन्हीं बस्तियों और मंडलों में पथ संचलन का आयोजन होगा। प्रत्येक स्थान पर 300 से 500 स्वयंसेवक गणवेश में शामिल होकर अनुशासित संचलन निकालेंगे। इस अभियान के लिए करीब 700 टोली सक्रिय रूप से तैयारी में जुटी हैं।


वर्तमान में विभाग में 70–80 हजार स्वयंसेवकों की सूची उपलब्ध है, वहीं शताब्दी वर्ष अभियान के दौरान अब तक 70 हजार से अधिक नए स्वयंसेवक गणवेश धारण कर संघ से जुड़े हैं। यह संख्या निरंतर बढ़ रही है।


पुराने स्वयंसेवकों में उत्साह

विभाग संघचालक श्री सोमकांत उमालकर ने बताया कि अधिक से अधिक नए स्वयंसेवक संघ से जुड़ सकें, इसके लिए पिछले दो माह से व्यापक तैयारी चल रही है। भोपाल के सभी क्षेत्रों में स्वयंसेवकों की टोलियां घर–घर जाकर लोगों को संघ से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। स्वयंसेवकों का कहना है कि संघ शताब्दी वर्ष से समाज में उत्साह और सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ है।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment