....

होलिका दहन में राशि के अनुसार डालें इन चीजों की आहुति

 होलिका दहन में राशि के अनुसार डालें इन चीजों की आहुति

फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होली (Holi 2025) मनाई जाती है। इस साल होली का पर्व शुक्रवार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसका काफी महत्व माना गया है। ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। 


राशि अनुसार उपाय

मेष - इस राशि के जातक होलिका दहन में 7 काली मिर्च या फिर काले तिल अर्पित कर सकते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको राहत मिल सकती है।

वृषभ - वृषभ राशि के जातक होलिका दहन की अग्नि में सफेद चंदन अर्पित कर सकते हैं। इससे जातक को मानसिक शांति मिल सकती है।

मिथुन - मिथुन राशि के लोगों को होलिका में गुड़ या फिर चने की दाल डालनी चाहिए। इससे आपको पैसों की तंगी से मुक्ति मिल सकती है।

कर्क - इस राशि के जातक होलिका दहन के दौरान सौंफ की आहुति दे सकते हैं। इसी के साथ आपको होलिका में अनाज की बालियां डालने से भी लाभ मिल सकता है।

सिंह - सिंह राशि के जातक होलिका में जौ की आहुति अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

कन्या - इस राशि के लोगों को होलिका में काले तिल और गुड़ अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सभी संकटों से मुक्ति मिल सकती है।

तुला - होलिका दहन के दिन तुला राशि के जातक होलिका की अग्नि में काले तिल और 2 हल्दी की गांठ अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको अपने जरूरी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक - इस राशि के जातक होलिका दहन पर अग्नि में धान अर्पित कर सकते हैं। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होती है।

धनु - धनु राशि के जातक होलिका दहन की अग्नि में चावल और तिल की आहुति दे सकते हैं। ऐसा करने से आपको वैवाहिक जीवन में लाभ मिलता है।

मकर - मकर राशि के लोग होलिका पूजन के दिन 5 हल्दी की गांठ दहन में अर्पित कर सकते है। इससे आपको शनि दोष से थोड़ी राहत मिल सकती है।

कुंभ - कुंभ राशि के लोग होलिका में कपूर अर्पित करें। ऐसा करने से सभी प्रकार की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है।

मीन - मीन राशि के जातक अगर होलिका दहन में जीरा और नमक की आहुति देते हैं, तो इससे धन लाभ और तरक्की के योग बनने लगते हैं।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment