....

भाजपा सात वार्डों में निर्विरोध जीती तो यह अच्छा संकेत - मुख्यमंत्री

 भाजपा सात वार्डों में निर्विरोध जीती तो यह अच्छा संकेत - मुख्यमंत्री 

नगरीय निकायों में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हो रही है। इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये अच्छा संकेत है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राजधानी में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को खूब उत्साह जगाया।


प्रदेश के सात वार्डों में भाजपा की निर्विरोध जीत हुई है। इनमें बिलासपुर निगम वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है। कटघोरा नगर पालिका वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया। कटघोरा नगर पालिका के वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया।

दुर्ग नगर निगम के वार्ड नंबर 21 में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 45 में कांग्रेस के प्रत्याशी ने नाम वापस किया, तो भाजपा के प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई। इसी तरह भिलाई नगर निगम के वार्ड नंबर 35 में भी भाजपा के प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है।

कांग्रेस राज में हर तरफ था भ्रष्टाचार- CM

कांग्रेस को घेरते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में हर तरफ भ्रष्टाचार था। शराब, कोयला, बालू, डीएमएफ, महादेव एप घोटाला ये सब कांग्रेस ने किया। छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को खराब किया, पीएससी जैसी संस्था को बदनाम किया।

इससे जनता का विश्वास कांग्रेस सरकार से उठ गया था। आज पीएससी घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है, जिसके दोषी जेल के अंदर है, उनकी बेल नहीं हो रही है। कोयला और शराब के घोटालेबाज भी जेल के अंदर हैं।

इस सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे व अन्य मौजूद रहे।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment