....

पूर्व PM मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

 


नई दिल्‍ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्‍हें गुरुवार शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शाम को अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

प्रियंका गांधी और पार्टी लाइन से अलग अन्य नेता भी शाम को एम्स दिल्ली पहुंचे।पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्‍स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराया गया थ।

 उनके परिवार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अस्पताल पहुंच गई थीसिंह इस साल की शुरुआत में राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए थे। मनमोहन सिंह 1991-96 के दौरान पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में देश के वित्त मंत्री के रूप में प्रमुखता से उभरे थे।

उन्होंने अर्थव्यवस्था को बदलने वाले व्यापक सुधार लाए थे। यूपीए के दो कार्यकाल के प्रधानमंत्री के रूप में, वह 2004 और 2014 तक शीर्ष पद पर रहे और इस साल की शुरुआत तक राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment