....

पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंगेल भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

 पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंगेल भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंगेल आज भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने विदेश मंत्री रंगेल का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करेगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि विदेश मंत्री रंगेल कल नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक में शामिल होंगे। वे शनिवार को अन्‍य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए गोवा जाएंगे।


Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment