....

रुस का ओस्टैंकिनो टॉवर PM मोदी के सम्मान में तिरंगे के रंग में रंगा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का शानदार तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव पहुंचे।


इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के सम्मान में मॉस्को के ओस्टैंकिनो टावर को भारत के तिरंगे के रंग से रोशन किया गया। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ओस्टैंकिनो टावर भारत के तिरंगे के रंग में जगमग किया गया है। पीएम मोदी के रूस दौरे के बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ओस्टैंकिनो टावर मॉस्को, रूस में एक स्वतंत्र टेलीविजन और रेडियो टावर है। इसका डिजाइन आर्किटेक्ट निकोलाई निकितिन ने तैयार किया था।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment