....

रैंकिंग राउंड में भारतीय महिला तिरंदाजों का कमाल, चौथे स्थान वूमेंस टीम

 रैंकिंग राउंड में भारतीय महिला तिरंदाजों का कमाल, चौथे स्थान वूमेंस टीम

पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले भारतीय टीम ने गुरुवार को तीरंदाजी से अपने अभियान का आगाज किया। इस क्वालिफिकेशन राउंड में भारत के सभी 6 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। ओलंपिक में अपने पहले तीरंदाजी पदक के लिए भारत की तलाश महिला व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं से शुरू हुई। इसके बाद पुरुष व्यक्तिगत, पुरुष टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाएं होंगी। पेरिस ओलंपिक 2024, लंदन 2012 के बाद पहला ऐसा आयोजन है, जिसमें भारत ओलंपिक तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में अपनी पूरी ताकत के साथ उतर रहा है।

गुरुवार को रैकिंग राउंड में महिला तीरंदाजों में अंकिता भगत ने शानदार प्रदर्शन किया और सीजन बेस्ट दर्ज किया। वह 666 स्कोर के साथ व्यक्तिगत राउंड में 11वें स्थान पर रहीं तो भजन कौर 22वें और दीपिका कुमार 23वें स्थान पर रहीं। भजन कौर ने 659 का स्कोर किया तो दीपिका ने 658 का स्कोर किया। इन तीनों को औसत प्रदर्शन से वूमेंस टीम का रैंकिंग तय हुआ तो चौथा रहा।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment