....

रिकार्ड विजय के रूप में दिखी कार्यकर्ताओं की मेहनत : सांसद आलोक शर्मा ने जताया आभार

 भोपाल  : शुक्रवार, जुलाई 19, 2024/ सांसद आलोक शर्मा चुनाव में रिकार्ड मतों से विजय प्राप्त होने पर गुरुवार को आभार व्यक्त करने गोविंदपुरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। सांसद आलोक शर्मा ने गोविंदपुरा की विधायक व मंत्री कृष्णा गौर व जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया, अभिनंदन किया। 



इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और संबोधित भी किया। सांसद शर्मा ने कार्यकर्ताओं की प्रसंशा करते हुए कहा कि चुनाव में रिकार्ड बनाने के लिए आपने जो मेहनत की है वह परिणाम के रूप में सबके सामने है। आपने कांग्रेस के इरादों को ध्वस्त किया है। आप पार्टी की असली ताकत है, आत्मा है, रीढ़ है। मैं अपनी यह विजय आप सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं। कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में मंत्री कृष्णा गौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यार्थ अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, गोविंदपुरा विधानसभा के सभी मंडल के अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता, बूथ व शक्ति केंद्र के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।            


Share on Google Plus

click newsroom

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment