....

हरियाणा के मोहन लाल बडौली बने BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष

 

मोहन लाल बडौली को हरियाणा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर पत्र जारी कर बताया, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोहन लाल बडौली, विधायक को भाजपा हरियाणा प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”



हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका भी निभा रहे थे। इसी वर्ष मार्च में जब नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया था, उस समय सैनी प्रदेश अध्यक्ष भी थे। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से यह तय माना जा रहा था कि राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment