....

कैमलिन के संस्थापक सुभाष दांडेकर का 86 वर्ष की आयु में निधन

 

कैमलिन फाइन साइंस के संस्थापक और स्टेशनरी निर्माता कोकुयो कैमलिन के मानद चेयरमैन सुभाष दांडेकर का निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने इसकी जानकार दी है। सुभाष दांडेकर 86 वर्ष के थे। दांडेकर पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और हिंदुजा अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भी मुंबई में किया जाएगा। जापान के कोकुयो को लोकप्रिय आर्टवर्क ब्रांड बेचने के बाद, दांडेकर कोकुयो कैमलिन के मानद अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। उनके परिवार में बेटा आशीष और बेटी अनघा हैं। मराठी इंडस्ट्रीज के बड़े नामों में एक सुभाष दांडेकर को लोग दादासाहेब दिगंबर दांडेकर के नाम से बुलाते थे।


उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि राज्य ने एक दादा को खो दिया है, जिन्होंने मराठी उद्योग जगत को प्रसिद्धि दिलाई। फड़नवीस ने कहा, उन्होंने हजारों युवाओं को रोजगार देकर उनके जीवन में रंग भरा। उन्होंने मूल्यों के संरक्षण को बहुत प्राथमिकता दी। उन्होंने हमेशा जोर दिया कि श्रमिकों को सम्मान मिलना चाहिए। दांडेकर सामाजिक जागरूकता, कला और उद्यमिता में योगदान के लिए जाने जाते थे।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment