भोपाल। नर्मदा नदी के प्रमुख घाटों पर जल प्रवाह सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में सिंचाई के साधनों के विस्तार का कार्य निरंतर हो। केंद्र सरकार से ऐसे कार्यों के लिए पर्याप्त धन राशि भी प्राप्त होगी। यह बात गुरुवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंत्रालय में नर्मदा घाटी विकास विभाग के अंतर्गत नर्मदा नियंत्रण मंडल की गतिविधियों की समीक्षा बैठक में कही।
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, राज्यमंत्रीद्वय वी. सोमन्ना और राजभूषण चौधरी से जल संरक्षण कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है। मध्य प्रदेश के हितों के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। प्रदेश के दो बड़े नदी जोड़ो अभियान केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती-कालीसिंध परियोजना के क्रियान्वयन के विषयों पर भी निर्णायक बातचीत हुई है।
0 comments:
Post a Comment