....

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों में अपने संबोधन में केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला

 नई दिल्ली : शुक्रवार, जून 28, 2024/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों में अपने संबोधन में सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला, और कहा कि दस साल में देश 11वें स्थान से उठकर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि देश ने महामारी और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संघर्ष के बावजूद यह


उपलब्धि हासिल की। राष्‍ट्रपति ने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने आज भारत को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना दिया है। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार के कदमों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि केंद्र विनिर्माण, सेवाओं और कृषि को समान महत्व दे रहा है। उन्होंने कहा कि देश सूचना प्रौद्योगिकी से लेकर पर्यटन और स्वास्थ्य से लेकर वेलनेस तक हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभर रहा है और इससे बड़ी संख्या में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।  


राष्‍ट्रपति ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती और इससे संबंधित उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत कर रही है। हरित पहल पर राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षमताओं में भी कई गुना वृद्धि की है और देश अपने जलवायु संबंधी लक्ष्यों को तय समय से पहले ही हासिल कर रहा है।


राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के विकास के लिए आवंटन चार गुना से अधिक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत इस क्षेत्र को रणनीतिक प्रवेश द्वार बनाने के लिए काम कर रही है।


पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा की गई पहलों पर प्रकाश डालते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए काम कर रहा है और पिछले दस वर्षों में क्षेत्र से संबंधित कई समस्याओं का समाधान किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि क्षेत्र में तेजी से प्रगति के बाद अशांति वाले क्षेत्रों में अफस्पा को चरणबद्ध तरीके से हटाने का काम चल रहा है। महिला सशक्तिकरण पर, राष्ट्रपति ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का एक नया युग शुरू हो गया है।

Share on Google Plus

click newsroom

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment