....

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन चरण माझी

 नई दिल्ली : बुधवार, जून 12, 2024/ मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। राज्‍य में भारतीय जनता पार्टी


के विधायक दल ने कल सर्वसम्‍मति से माझी को अपना नेता चुना। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। ओडिशा में दो डिप्टी सीएम भी होंगे, जिनमें से एक महिला हैं। प्रवाति परिडा और केवी सिंह देव राज्य के डिप्टी सीएम होंगे।

52 वर्षीय माझी क्योंझर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह 2000, 2004, 2019 और 2024 में इस क्षेत्र से चुने गए। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद माझी ने कहा कि उनकी सरकार राज्‍य की जनआकांक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेगी।भाजपा ने राज्‍य में कनक वर्धन सिंह देव और प्रावती परिदा को उप मुख्यमंत्री बनाने का भी फैसला किया है। सिंह देव पूर्व मंत्री हैं और पटनागढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि परिदा पहली बार विधायक बनी हैं और निमापारा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।

माझी सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए आज शाम राज्यपाल रघुबर दास से मिलेंगे। भाजपा ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में नवीन पटनायक के नेतृत्‍व वाले बीजू जनता दल को हराकर 147 सीटों वाली विधानसभा में 78 सीटें हासिल की हैं।


Share on Google Plus

click newsroom

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment