....

कैबिनेट में मंत्रालयों का हुआ बंटवारा

 

मोदी 3.0 सरकार के गठन के समय 71 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। सोमवार को इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। भारत के राष्ट्रपति की तरफ से प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग के साथ सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए, ये विभाग पीएम मोदी के पास हैं।


मोदी 3.0 कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से 10 मंत्री शामिल किए गए हैं। इन 10 मंत्रियों को मिली मंत्रालय एवं विभाग की जिम्मेदारी कुछ इस प्रकार है।

यूपी से नाता रखने वाले किस मंत्री को कौन- सा मंत्रालय मिला ?

राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय

हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

जयन्त चौधरी – कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

प्रो. एस. पी. सिंह बघेल – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री

जितिन प्रसाद – वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

पंकज चौधरी – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

अनुप्रिया पटेल – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

कीर्तिवर्धन सिंह – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

बी.एल.वर्मा – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

कमलेश पासवान – ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment