....

इन 6 राशियों को बड़ा धन लाभ देगा नवपंचम राजयोग

 

ग्रह नक्षत्रों की स्थिति में रोजाना परिवर्तन देखने को मिलता है। कई बार भी परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होता है तो वहीं कई बार इनसे परेशानी भी उत्पन्न हो जाती है। 22 जून दिन रविवार की बात करें तो इस दिन चंद्रमा और गुरु मिलकर नव पंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ये योग कर्क, सिंह, कन्या और धनु राशि के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होने वाला है। इस योग से धन लाभ को स्थिति निर्मित होगी। चलिए आपको मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल बताते हैं।



मेष

मेष राशि के लोगों को आज आर्थिक मामले में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़

सकता है। इन लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर पड़ सकती है। हालांकि मुसीबत के समय में मित्र आपका पूरा सहयोग करेंगे।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को इस समय कोई भी काम बिना सोचे समझे नहीं करना चाहिए। कोई भी निर्णय लेना हो या कोई काम करना हो बिना सोचे समझे ना करें। जल्दबाजी में किए गए काम खराब हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन आ सकते हैं।


मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। अगर यह कठिन परिश्रम करेंगे तो इनका व्यापार और व्यवसाय अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के साथ व्यवहार में अनुकूलता बनी रहेगी, जो रिश्ते को मजबूत बनाएगी।

कर्क

कर्क राशि के लोगों की कुंडली में धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, वह असमंजस की स्थिति का सामना कर सकते हैं। स्थाई संपत्ति की प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं।


सिंह

सिंह राशि के लोगों का आज का दिन बेहतरीन तरीके से गुजरने वाला है। जो लोग इंटरनेशनल लेवल पर काम करते हैं उन्हें नए स्रोत की प्राप्ति होगी। फिलहाल जो समय चल रहा है वह आपके लिए काफी भाग्यशाली साबित होने वाला है।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को आर्थिक मामले में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और अलग-अलग स्रोत से धन की प्राप्ति होगी। जिन लोगों का पैसा अटका हुआ है वह धन की प्राप्ति करेंगे।


तुला

तुला राशि के लोगों को थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। आपका किसी के साथ वाद विवाद और मनमुटाव हो सकता है। आपको अपनी बोलचाल में बिल्कुल भी कटुता नहीं लानी चाहिए।


वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को आज प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आपके सामने मुश्किलें आएंगी लेकिन अपनी कोशिश से आप सारी परेशानियों को सुलझा लेंगे।


धनु

कार्य क्षेत्र में धनु राशि के लोगों का समय अच्छा गुजरने वाला है। यह लोग मान सम्मान की प्राप्ति करेंगे और इन्हें तरक्की मिल सकती है। जो लोग व्यवसाय करते हैं उन्हें उन्नति मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं।


मकर

मकर राशि के लोगों को किसी तरह की परेशानी हो सकती है। आज आपको थोड़ा संभल कर चलने की जरूरत है क्योंकि आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। धन संपत्ति के मामले में आज आपको कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए।


कुंभ

कुंभ राशि के लोगों का व्यक्तित्व आज आकर्षण से भरा रहेगा। आपकी पर्सनालिटी से लोग अट्रैक्ट होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कामकाज से प्रसन्न होंगे। आज आपकी ख्याति दूर-दूर तक फैलेगी।


मीन

मीन राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आपके रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment