....

51 फीट की शिव प्रतिमा का अनावरण 5 जुलाई को

टीकमगढ़. लिधौरा तहसील के ग्राम छिपरी गांव में भगवान शंकर की 51 फीट ऊंची प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। मां शारदा पहाड़ी पर निर्मित की गई यह प्रतिमा बुंदेलखंड की सबसे ऊंची प्रतिमा बताई जा रही है। इसका अनावरण 5 जुलाई को किया जाएगा। संत रवि शंकर महाराज रावतपुरा के जन्मोत्सव पर होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होने की बात कही जा रही है।

विदित हो कि छिपरी गांव संत रवि शंकर महाराज की जन्म स्थली है। यहां से जाने के बाद संत रविशंकर महाराज द्वारा 2016 में मां शारदा पहाड़ी पर सामाजिक कुंभ का आयोजन किया गया था। इसके बाद इस पहाड़ी पर भगवान शिव की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण शुरू किया गया था।

दो साल में बन कर तैयार हुई इस प्रतिमा का अब अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर मां शारदा का भी नया मंदिर तैयार किया जाना है। इसे लेकर यहां पर तैयारियों शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यहां पर 7 दिवसीय आयोजन होगा। यह आयोजन 29 जून से 5 जुलाई तक तक चलेगा। इस आयोजन में श्रीमद् भागवत कथा के साथ ही अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं कार्यक्रम का समापन 5 जुलाई को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment