....

मध्य प्रदेश में कांग्रेस बदलेगी संगठन का चेहरा


लोकसभा चुनाव के बाद अब कांग्रेस प्रदेश संगठन का चेहरा बदलने जा रही है। इसमें जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक आधे पदाधिकारी 50 वर्ष से कम आयु के होंगे। युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और अन्य विभाग व प्रकोष्ठ के कुछ पदाधिकारियों को मुख्य संगठन में लेने के साथ ही इनके संगठनों को भी नया रूप दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के डेढ़ माह के भीतर संगठन को पूरी तरह से बदलने की तैयारी है। इसमें जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों का भी ध्यान रखा जाएगा।


विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को बनाकर पीढ़ी परिवर्तन का संदेश दिया गया था। पटवारी ने केंद्र संगठन को प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 64 नाम भी प्रस्तावित किए हैं। लोकसभा चुनाव के कारण केंद्रीय संगठन से हरी झंडी नहीं मिली है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने के बाद एक बार फिर अब संगठन को नए सिरे से तैयारी करने कवायद प्रारंभ हुई है।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment