राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के सीहोर स्थित शोध केंद्र के कृषि विज्ञानियों ने देशी चने की नई किस्म तैयार की है। गहरे भूरे रंग के इस चने की किस्म की खासियत इसका वजन है। नए चने के 100 बीजों का औसत वजन 41.3 ग्राम है। अब तक के चने की अन्य किस्मों के 100 बीजों का वजन 20 से 25 ग्राम होता था। चने की नई किस्म का नाम राज विजय ग्राम 2के21 रखा गया है। यह बीज वजनदार होने के साथ ही अधिक पैदावार देगा।
कृषि विज्ञानी बताते हैं कि बीज की नई किस्म नोटिफाई हो चुकी है। अब यह किस्म बीज विकास निगम को उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्पादन के बाद यह बीज दो वर्ष में किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि विज्ञानी मोहम्मद यासीन का कहना है कि चने की इस किस्म को तैयार करने में करीब 10 साल का समय लगा है।
0 comments:
Post a Comment