....

दोस्त की पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

 

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपने दोस्त की पत्नी को भोजन के साथ नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद बेसुध महिला के साथ अपने ही एक अन्य दोस्त के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के तीन महीने बाद महिला ने सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।


दुर्ग जिले में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की पहचान सरकंडा के बंधवापारा में रहने वाले सुनील से थी। उनके पति और सुनील के बीच पहचान के बाद गाढ़ी दोस्ती हो गई। महिला ने बताया कि सुनील ने जनवरी में उन्हें बिलासपुर मिलने के लिए बुलाया। इस पर महिला अपने पति और बच्चे के साथ बिलासपुर आई थी। महिला और उसके पति 28 जनवरी की रात सुनील के घर पर भोजन किया। इसी बीच सुनील ने उनके भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे महिला और उसके पति बेसुध होकर सो गए। इसका फायदा उठाते हुए सुनील ने अपने एक अन्य साथी को वहां पर बुलाया। इसके बाद दोनों ने महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सुबह महिला को अपने साथ गलत होने की जानकारी हुई। लोकलाज के कारण महिला वापस अपने घर चली गई। बाद में अब महिला ने सरकंडा थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक मामले आरोपित को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment