....

CM मोहन यादव सहित सभी मंत्रिमंडल के सदस्य सपत्नीक भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे अयोध्या

भोपाल। सोमवार सुबह मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी, इसके बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सहित सभी मंत्रीगण दोपहर में अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे। सुबह कैबिनेट की बैठक के बाद सोमवार को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सपत्नीक अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम का दर्शन करने जाएंगे। सुबह मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी इसके बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व में सभी मंत्री अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अयोध्या जाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने लखनऊ के प्रवास के बाद भोपाल लौटने पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा
कि खराब कालखंड के बाद आज भगवान श्री राम का अद्भुत मंदिर मां सरयू नदी के किनारे जगमगा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थान और बाबा विश्वनाथ के पवित्रधाम से आनंद से सराबोर होकर लौटा हूं।जनवरी- फरवरी माह में अयोध्या में अधिक भीड़ होने और अन्य व्यस्तताओं के कारण मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मार्च माह में अयोध्या में भगवान श्री राम का दर्शन करने जाने का निर्णय लिया था। यह हमारी भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा है, हम सनातन संस्कृति को मानने वाले हैं। हमारी आस्था का केंद्र आज जब सबकी श्रद्धा के रूप में उभरकर सामने आया है, तो स्वाभाविक रूप से सबकी भावना भी जुड़ गई है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपनी सुविधानुसार अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने अवश्य जाने का आह्वान किया।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment