....

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले के सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया

 




MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले के सुल्तानपुर जोड़ से पहले ग्राम घाट खमरिया में विवाह समारोह में भीषण सड़क दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। ।  सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के खमरिया घाट गांव में हाईवे के पास बरात में अनियंत्रित होकर जा घुसे ट्रक ने कई बरातियों को रौंद दिया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर गंभीर रूप से घायल नागरिकों को एम्स भोपाल में भर्ती किया गया है। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भर्ती गंभीर घायलों की स्थिति तथा व्यवस्थाओं की जानकारी लेने एम्स भोपाल पहुंचे।


Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment