....

मकर संक्रांति से एक दिन पहले दो शुभ योग, धन और संपत्ति के मामले में भाग्यशाली रहेंगे 5 राशियों के जातक

 


लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इसलिए लोहड़ी 14 जनवरी की रात को मनाई जाएगी।

 इस वर्ष लोहड़ी पर रवि योग और सिद्धि योग बन रहे हैं। जिससे पांच राशियों को लाभ मिलेगा।लोहड़ी का पर्व मुख्य रूप से पंजाब और उत्तर भारत में मनाया जाता है। 

यह त्योहार रबी की फसल की कटाई का उत्सव है। सरसों, तिल, गेंहू और सब्जियां इस त्योहार का अभिन्न अंग हैं। आग जलाना लोहड़ी उत्सव का अभिन्न अंग है। इसके बाद लोग आग के चारों ओर ढोल और गीतों की धुन पर नाचते हैं। लोहड़ी की रात साल की सबसे लंबी रात्रि मानी जाती है। यह पर्व दक्षिणायन के अंत का प्रतीक है।

वृष राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा। करियर और निजी जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। जीवन में सुख-शांति रहेगी। उपाय- सफेद तिल का दान करें।

मिथुन राशि  : करियर में सकारात्मक बदलाव का अनुभव होगा। इससे काफी लाभ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करना लाभकारी होगा।

तुला राशि : कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार से सहयोग मिलेगा। उपाय- अन्न दान करें।

वृश्चिकराशि :  अच्छे दिन की शुरुआत होगी। नौकरी और व्यापार में सुधार की संभावना है। अटके हुए काम में तेजी आएगी। उपाय- गुड़ से बनी मिठाई का दान करें।

कुंभ राशि : रवि योग और सिद्धि योग से कुंभ राशि के जातकों के लिए समय लाभकारी रहेगा। नई संपत्ति खरीदने की योजना सफल हो सकती है। उपाय- गर्म कपड़ों का दान लाभकारी रहेगा।



Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment