....

MP Election Result: सीएम बनने के सवाल पर बोले शिवराज, पार्टी तय करेगी कहां काम करना है, मै पद के बारे में नहीं सोचता


भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है। इसके बाद अब प्रदेश में मुख्यमंत्री के फेस को लेकर भी चर्चा होने लगी है। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  के पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने के आसार है तो वहीं अन्य नामों काे लेकर भी अटकलों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच सीएम शिवराज ने उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने काे लेकर बयान दिया है।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भाजपा तय करेगी कि मुझे कहां काम करना है, मै मुख्यमंत्री पद के बारे में नहीं सोचता हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन पर कहा कि भाजपा दक्षिण में भाजपा मजबूत हो रही है, किसी को इस गठबंधन पर यकीन नहीं है।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रबल दावेदार


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में तमाम अटकलों के बीच भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी ने 163 सीटें अपने नाम की है। पार्टी की इस जीत के पीछे की वजह लाड़ली बहना योजना और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरों को बताया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी चुनाव में काफी पसीना बहाया था। उन्होंने करीब 116 सभाएं की थी। वहीं जब भाजपा को बड़ी जीत मिली है, ऐसे में शिवराज सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।



एग्जिट पोल को नकारा


चुनाव परिणाम से पूर्व जब कुछ एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में नहीं रहे थे। तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  ने इन्‍हें खारिज कर दिया था और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने का दावा किया।


Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment