....

MP Election Result 2023: सात सीटों पर मतगणना जारी, भोपाल में कमल का वर्चस्‍व कायम, भाजपा 5 और कांग्रेस 2 पर जीत के नजदीक



भोपाल। भोपाल जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। डाक मतपत्रों की गिनती के ठीक 30 मिनट बाद ईवीएम की पेटियां खोली गई। भाजपा प्रत्याशी पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवारों ने दो सीटों पर बढ़त बनाई है। गोविंदपुरा से भाजपा उम्मीदवार कृष्णा गौर, हुजूर से रामेश्वर शर्मा, दक्षिण-पश्चिम से भगवानदास सबनानी, नरेला से विश्वास सारंग और बैरसिया से विष्णु खत्री आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से भोपाल मध्य से आरिफ मसूद भोपाल उत्तर आतिफ अकील आगे चल रहे थे। उत्तर से कांग्रेस के आतिफ अकील 27 हजार 86 मतों से जीते। घोषणा होना बाकी।


भोपाल बैरसिया से भाजपा के विष्णु खत्री आठ हजार 80 मतों से आगे। 13 राउंड हो चुके हैं।


हुजुर विधान सभा क्षेत्र में 12 वें राउंड में भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने 60 हजार की बढ़त बना ली है।


भोपाल नरेला विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के विश्वास सारंग 12 हजार मतों से हुए आगे


भोपाल गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की कृष्णा गौर 56 हजार मतों से आगे निकली। नौ राउंड हो चुके हैं।


मध्य क्षेत्र में सातवेंं राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद 26204 से आगे चल रहे हैं।


10 वें राउंड में 40 हज़ार से आगे चल रहे है। नरेला में भाजपा के विश्वास सारंग करीब 6000 वोटों से आगे।


दक्षिण-पश्चिम में भगवानदास सबनानी 12 हजार वोटों से आगे है।


बैरसिया में विष्णु खत्री कांग्रेस की जयश्री हरिकरण से आगे चल रहे है।


जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में इस बार विधायक कुर्सी के लिए 96 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत अजमाई हैं। जेल परिसर के आसपास चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा है। सुबह सात बजे से ही लोगों का मतगणना स्थल पहुंचना शुरू हो गया। बगैर पास के किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों व एजेंट्स की कतार लगी है।



भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह भी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं और वह अलग-अलग मतगणना स्थलों में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं।


बता दें कि जिले की सात विधानसभा क्षेत्र के 20 लाख 87 हजार 32 मतदाताओं में से दो हजार 49 मतदान केंद्रों पर 13 लाख 91 हजार 260 मतदाताओं ने मतदान किया था।


कलेक्टर पहुंचे मतगणना स्थल


कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह भी मतगणना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मीडियाकर्मियों से चर्चा में कहा कि अभी डाक मतपत्रों की गिनती चल रही है। साढ़े आठ बजे ईवीएम की गिनती शुरू होगी। सुबह करीब 09 बजे पहले राउंड की गणना हो जाएगी, जिसके बारे में सभी को सूचित किया जाएगा। जैसे-जैसे चरणवार परिणाम आएंगे, उनके बारे में बताया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक कड़ी सुरक्षा में मतगणना चल रही है।


सख्त सुरक्षा में मतगणना स्थल पहुंचाए ईटीपीबीएस मतपत्र


इलेक्ट्रॉनिक रुप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ईटीपीबीएस) के तहत डलवाए गए मतों को शनिवार को शाम पांच बजे सख्त सुरक्षा के बीच मतगणना स्थल जिला जेल के स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। इन्हें कोषायल से परिवहन के द्वारा यहां तक लाया गया था। इस दाैरान राजनीतिक दलों के प्रत्याशी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद थे । ईटीपीबीएस मतपत्रों की संख्या लगभग 800 बताई जा रही है। इस बार कुल 13 हजार 900 करीब डाक मतपत्रों से मतदान कराया है। इनमें बुजुर्ग, दिव्यांग और शासकीय कर्मचारियों के मत शामिल हैं।


साथ -साथ चलेगी डाक मतपत्र और ईवीएम की गिनती


जिला जेल में सुबह आठ बजे से सातों विधानसभा क्षेत्र के डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई।इसके आधा घंटे बाद ही दो हजार 49 ईवीएम मशीनों के मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। ऐसे में डाक मतपत्र की गिनती और ईवीएम के मतों की गिनती साथ-साथ चलेगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविशंकर राय ने बताया कि मतगणना के लिए 800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ।


एक नजर में सात विधानसभा क्षेत्र की मतगणना व्यवस्था


विधानसभा - ईवीएम टेबल - डाक टेबल - चरण


नरेला - 21 - 02 -16


हुजुर - 20 - 03 -18


गोविंदपुरा - 20 - 04 -19


बैरसिया - 16 - 02 -16


उत्तर - 16 - 02 -16


दक्षिण-पश्चिम -14 - 05 -17


मध्य - 14 - 03 -18



विधानसभा क्षेत्र अनुसार कुल मतदान की स्थिति


विधानसभा क्षेत्र - कुल मतदाता - कुल मतदान - प्रतिशत


बैरसिया - 2,48,097 - 1,95,766 - 78.91


उत्तर - 2,45,386 - 1,69,557 - 69.10


नरेला - 3,49,123 - 2,28,622 - 65.48


दक्षिण-पश्चिम - 2,32,953 - 1,37,698 - 59.11


मध्य - 2,47,454 - 1,49,820 - 60.54


गोविंदपुरा - 3,93,213 - 2,47,854 - 63.03


हुजूर - 3,70,806 - 2,61,943 - 70.64


कुल - 20,87,032 - 13,91,260 - 66.66

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment