....

करवा चौथ की सरगी में इन चीजों का करें सेवन, दिनभर रहेंगी एनरजेटिक


 हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए इन दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं।



करवा चौथ में सरगी का महत्व

निर्जला व्रत करने के कारण कुछ महिलाओं को कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में करवा चौथ से पहले की जाने वाली सरगी की परंपरा का विशेष महत्व है। करवा चौथ व्रत से पहले सुबह 4 से 5 बजे के बीच सूर्योदय से पहले सरगी की परंपरा निभाई जाती है, जिसमें कुछ चीजों को सेवन जरूर करना चाहिए, जिससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस कर सकती है।


दूध से बनी चीजें का सेवन

करवा चौथ व्रत में भूख प्यास न लगे और कमजोरी भी महसूस न हो, इसलिए आप दूध से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स को भी एक गिलास दूध के साथ सेवन कर सकती हैं।


दही शक्कर

दही शक्कर किसी भी शुभ कार्य से पहले सेवन करना अच्छा माना जाता है। 1 कटोरी ताजा दही खाने से भी आप ऊर्जावान महसूस कर सकती है।


मौसमी फलों का सेवन

सरगी में मौसमी फलों जैसे पपीता, केला, अनार आदि का सेवन करना फायदेमंद होता है। इन फलों में फाइबर और विटामिन भरपूर होता है। इन फलों का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।


नारियल पानी

सरगी में नारियल पानी पीना पीने से आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगी। नारियल का पानी पेट को ठंडक देता है। इसके अलावा आप फलों का जूस भी ले सकती है।


कार्बोहाइड्रेट युक्त नाश्ता

सरगी में परांठे, चीला या डोसा जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें। साबुत अनाज के आटे का उपयोग करके सरगी में पोषक तत्वों को शामिल कर सकती है। इसके अलावा प्रोटीन स्रोत के के लिए पनीर का भी सेवन कर सकती है।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment