लखनऊ। आईसीसी विश्व कप 2023 (ICC WC 2023) का 29वां मैच भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच लखनऊ में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अब तक टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है, जबकि मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की टीम लड़खड़ाती नजर आई है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया आज जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान पक्का करना चाहेगी, वहीं विश्व कप से बाहर हो चुकी इंग्लैंड अपनी लाज बचाने उतरेगी। क्रिकेट जगत की नजर विराट कोहली (Virat Kohli) पर है, जो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
श्रेयस अय्यर भी पवेलियन लौट गए हैं। श्रेयस ने 16 गेंदों का सामना कर 4 रन बनाए।
भारत को दूसरा झटका लगा है। विराट कोहली 0 पर आउट हो गए। कोहली को डेविड विली ने स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराया।
भारतीय टीम का पहला विकेट गिर चुका है। शुभमन को क्रिस वोक्स ने बोल्ड कर दिया। गिल 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
3 ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर 22 रन है। रोहित शर्मा 17 और शुभमन गिल 5 रन हैं।
0 comments:
Post a Comment