....

Assembly Election 2023: MP में 17 को और 23 को राजस्थान में चुनाव, CG में दो चरणों में मतदान; 3 दिसंबर को नतीजे


भोपाल : भारत निर्वाचन आयोग ने आने वाले दिनों में देश के पांच प्रमुख राज्यों में चुनाव तिथि की घोषणा कर दी है।
नवंबर माह में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। इन पांच प्रमुख राज्यों में चुनाव के फेस भी निर्धारित किये गये हैं।

 नवंबर महीने में मतदान 7 तारीख से शुरू होगी, जो कि 30 नवंबर तक चलेगी। मिजोरम में 7 नवंबर को, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को, राजस्थान में 23 नवंबर को और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे, पहले चरण में मतदान 7 नवंबर को और दूसरे चरण मं 17 नवंबर को मतदान होंगे।

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किये जायेंगे। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में 230 निर्वाचन क्षेत्रों से विधायक चुने जायेंगे जबकि कांग्रेस शासित राजस्थान विधानसभा में 200 सीटों पर प्रतिनिधियों का चुनाव किया जायेगा। तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति का मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस से होगा।

वहीं 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में, दो चरणों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस और भाजपा सीधी टक्कर के लिए पूरी तरह तैयार है। देश की दोनों ही बड़ी राष्ट्रीय पार्टियां मिजोरम की 40 सीटों वाली विधानसभा में पैर जमाने की कोशिश करेंगी, जिसका नेतृत्व वर्तमान में मिजो नेशनल फ्रंट कर रहा है। 

पांच राज्यों में चुनाव तिथि मिजोरम - 7 नवंबर 2023 मध्यप्रदेश - 17 नवंबर 2023 राजस्थान - 23 नवंबर 2023 तेलंगाना - 30 नवंबर 2023 छत्तीसगढ़ - 7 नवंबंर और 17 नवंबर 2023(दो चरणों में) चुनाव नतीजों की घोषणा - 03 दिसंबर 2023

विधानसभा चुनाव भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विधानसभा चुनाव को राज्य चुनाव भी कहा जाता है। विधान सभा चुनाव राज्य विधान सभाओं के सदस्यों का चुनाव करने के लिए आयोजित किये जाते हैं। दिल्ली और पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़कर भारत में प्रत्येक राज्य की अपनी विधान सभा है, जो इस संदर्भ में राज्यों के समान कार्य करती है। 

विधानसभा चुनाव भारत की लोकतांत्रिक संरचना का एक बुनियादी पहलू है, जो नागरिकों को अपने प्रतिनिधियों को चुनने की अनुमति देता है। इन प्रतिनिधियों का चुनाव आगामी पांच वर्षों के लिए किया जाता है जो अपने कार्यकाल के दौरान संबंधित राज्यों के विकास और शासन की दिशा में काम करते हैं। इस पांच वर्ष के कार्यकाल के पूरा होते ही चुनाव आयोग द्वारा फिर से राज्य के प्रतिनिधि के चुनाव के लिए मतदान आयोजित किया जाता है।

चुनाव की तारीख 

मिजोरम - 7 नवंबर

छत्तीसगढ़ - 7, 17 नवंबर

मध्यप्रदेश - 17 नवंबर

राजस्थान - 23 नवंबर

तेलंगाना - 30 नवंबर

गिनती सभी जगह 3 दिसंबर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं।"

उन्होंने आगे कहा कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment