....

प्रियंका वाड्रा की घोषणा- एमपी में सरकार बनी तो 11वीं-12वीं के छात्रों को मिलेंगे 1500 रुपये महीना


मंडला। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- मध्य प्रदेश में डेढ़ लाख महिलाएं और बच्चियां गायब हो गई हैं, यहां सबसे ज्यादा अत्याचार है। जय जोहार जय सेवा जय रानी दुर्गावती हर हर नर्मदे, इन उद्बोधन के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि जल जंगल जमीन के आप अधिकारी हैं। यह अधिकार आपको मिलना चाहिए। उनके अधिकारी हमारे आदिवासी भाई बहन हैं। हमारी संस्कृति का विकास कैसे होगा? हमारी संस्कृति आगे कैसे बढ़ेगी? हमारी संस्कृति की सुरक्षा कैसे की जाएगी? यह आपको सोचना है। मैं आपसे वोट नहीं आपकी जागरूकता मांगती हूं जिस दिन आप लोग जागरुक हो जाएंगे आप सही गलत का सही निर्णय कर पाएंगे



प्रियंका गांधी ने सभा से घोषणा की

100 यूनिट बिजली माफ होगी।

200 बिजली यूनिट हाफ होगी होगी।

₹500 में रसोई सिलेंडर मिलेगा।

पुरानी पेंशन लागू होगी।

जातीय जनगणना की जाएगी ताकि आगे आपको जाकर न्याय मिले वह मध्य प्रदेश में करेंगे।

जहां 50% से अधिक आदिवासी आबादी है वहां छठी अनुसूची डाली जाएगी।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खाली पड़े खाली पड़े बैकलॉग पदों को तत्काल भरा जाएगा।

शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि समान की जाएगी।

बच्चों की पहली से 12वीं तक की शिक्षा निशुल्क होगी। योजना का नाम है पढ़ो और पढ़ाओ योजना।

कक्षा पहले से आठवीं तक के बच्चों को प्रति माह ₹500।

नवी से दसवीं तक प्रतिमाह ₹1000।

दसवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को प्रतिमाह ₹1500 प्रति माह मिलेंगे पढ़ो पढ़ाओ योजना में।


कांग्रेस की सरकार ने मनरेगा शुरू किया

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पंचायत को ताकतवर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मनरेगा शुरू किया। पलायन रोकने के लिए मनरेगा शुरू किया ताकि ग्राम के बेरोजगारों को मनरेगा के जरिए रोजगार मिले। भाजपा ने मनरेगा के कार्य बंद करवा दिए। मनरेगा को पैसा भिजवाना बंद कर दिया। मनरेगा के कई काम रोक दिए गए और हमारे गांव के आदिवासी ग्रामीण बेरोजगार हो गए और घर परिवार छोड़कर पलायन करने को विवश हुए।



तेंदूपत्ता बोनस में भी भ्रष्टाचार किया गया

महिलाएं दिन-रात सूरज में तपते हुए पत्ता पत्ता बीन कर घर लाती हैंं, लेकिन उसके भुगतान में भी भ्रष्टाचार किया।यहां तो धान का बोनस भी नहीं दिया। तेंदूपत्ता पर बोनस देने का काम इंदिरा माता ने शुरू किया था। आज भाजपा आपको चप्पल दे रही है, छाते दे रही है, जूते दे रही है, लेकिन आपको आपका हक बोनस नहीं दे रही है।


ऐसे लूट लिए, साढ़े 18 साल काम नहीं किया

कांग्रेस की सोच आपकी संस्कृति, आपका सम्मान बढ़ाने की। भाजपा की सोच भ्रष्टाचार बढ़ाएंगे, ऐसे लूट लिए। चुनाव आने का समय आया तो चुनाव आने के पहले घोषणा करने शुरू कर दी। साढ़े 18 साल कुछ नहीं किया। बोलें-मैं पूछना चाहती हूं कि साढ़े 18 साल यह सब काम क्यों नहीं किया? मैं यह आपसे कहना चाहती हूं कि आप भी पूछे कि आप उन्होंने साढे़ 18 साल काम क्यों नहीं किया?


सरकार आएगी तो तेंदूपत का प्रती बोरा ₹4000 बोनस आपको दिया जाएगा

चुनाव के पहले घोषणा कर रहे हैं। जूते चप्पल खरीदते थोक में हैं आपको एक-एक जोड़ा पकड़ा देते हैं। वे सोचते हैं कि यह सब पकड़ा देंगे और आपको बोनस नहीं देना होगा। छत्तीसगढ़ में 67 वन उपज के लिए सही दाम मिल रहा है। यहां तो धान और तेंदू पत्ता का बोनस नहीं मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है इसलिए आपको यह बातें बता रही हो कि मध्य प्रदेश मैं कहती हूं सरकार आएगी तो तेंदूपत का प्रती बोरा ₹4000 बोनस आपको दिया जाएगा। व्यापम घोटाले हो गए कितने लोग मर गए कोई जांच पड़ताल नहीं हुई। महाकाल में घोटाला हो गया नर्मदा नगरी में घोटाला हो गया।


10 साल हो गए अभी तक मंडला जबलपुर की सड़क नहीं बनी, महंगाई बढ़ गई

10 साल हो गए अभी तक मंडला जबलपुर की सड़क नहीं बन पाई। सड़क बनाने वाले परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को यहां आकर माफी मांगनी पड़ती है ऐसी सरकार चल रही है। महंगाई को कम करने का काम किया इन्होंने क्या। छोटे दुकानदारों से पूछो 18 साल में क्या उनका व्यापार बढ़ा? हर चीज पर जीएसटी ले रहें। दवा पर जीएसटी ले रहे। हर सामग्री पर जीएसटी ले रहे। एक तरफ रोजगार बंद दूसरी तरफ भ्रष्टाचार और महंगाई इतनी बढ़ गई है आप गुजारा कैसे करते हैं।


आप सोचिए क्या यह सही है जो आपके साथ हो रहा है

हमारी पार्टी के जितने भी नेता हैं जितने भी पार्टी के लोग या किसी और पार्टी के लोग हों आपने उन्हें बनाया है। हर विभाग में पद खाली है लेकिन युवा बेरोजगार बेरोजगार है। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक नहीं है लेकिन भरती नहीं हो रही चिकित्सको की।


चौगान की मढ़‍िया में पूजा करेंगी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय कपूर ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा मंडला के रामनगर क्षेत्र के चौगान की मढ़‍िया में पूजा करेंगी। आमसभा को संबोधित करने के बाद वे दिल्ली के लिए वापस प्रस्थान करेंगी।


रामनगर गोंडकालीन ऐतिहासिक राजधानी है यही कारण कि जन आक्रोश सभा का निर्णय लिया

रामनगर में सभा स्थल का चयन किए जाने के कारणों के बारे में बताते हुए संजय कपूर ने बताया कि रामनगर गोंडकालीन ऐतिहासिक राजधानी है और यह सभा भी ऐतिहासिक होने जा रही है। यही कारण है कि जिले के सबसे महत्वपूर्ण स्थान से उन्होंने जन आक्रोश सभा को संबोधित करने का निर्णय लिया है।


सभा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक तरुण भनोट, पूर्व मंत्री, विधायक व सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम, अरुण पचौरी समेत संगठन के मंत्री व पदाधिकारी मौजूद हैं।


बैरिकेट्स में पुलिसकर्मी पहरा देते रहे

रामनगर में आयोजन स्थल के नज़दीक नर्मदा पुल से पहले लगे बैरिकेट्स में पुलिसकर्मी पहरा देते रहे। आयोजन स्थल से लगभग 1 किलोमीटर पहले अभिवादन के लिए यूथ कांग्रेस की टीम खड़ी। आयोजन स्थल पर भीड़ उमड़ने लगी। सभा स्थल की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं।


पांच विधानसभाओं को साधने की कोशिश

मंडला जिले की तीनों विधानसभाएं मंडला, निवास और बिछिया आदिवासी बहुल हैं। इसके अलावा डिंडौरी जिले की डिंडौरी और शाहपुरा विधानसभा भी आदिवासी बहुल हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को मंडला और डिंडौरी जिले में अच्छी सफलता मिली और डिंडौरी की दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हुआ।


यही कारण है कि प्रियंका वाड्रा के रामनगर दौरे को महत्वपूर्ण

मंडला जिले की तीन विधानसभा में से दो पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया। इस तरह मंडला-डिंडौरी जिले की पांच विधानसभा में से चार विधानसभाओं में कांग्रेस ने जीत हासिल की। यही कारण है कि प्रियंका वाड्रा के रामनगर दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह सभा मंडला-डिंडौरी जिले की पांचों विधानसभाओं को साधने के उद्देश्य से हो रही है।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment