....

नवरात्र में बॉलीवुड के इन शानदार गानों पर खेलें गरबा


 Navratri 2023 Garba Songs-  नवरात्र का पर्व शुरू हो चुका है। हर साल इस खास त्योहार पर हर जगह धूम देखने को मिलती है। नवरात्र के आते ही सभी गरबा खेलने की तैयारी करने लगते हैं। गरबा करने के लिए गुजराती गानों के साथ-साथ बॉलीवुड गानों का भी क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। आज हम आपके लिए फेस्टिव सीजन का जोश और बढ़ाने वाले गानों की लिस्ट लेकर आए हैं। ये गाने आपकी गरबा नाइट में चार चांद लगा देंगे।



नगाड़ा संग ढोल बाजे

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला का यह गाना हर खास मौके पर काफी पसंद किया जाता है। यह एक सुपरहिट सॉन्ग है। नवरात्र के समय इस गाने का क्रेज और भी बढ़ जाता है। श्रेया घोषाल और उस्मान मीर की आवाज में यह गाना गरबा करने के लिए परफेक्ट है।


ढोलिडा

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म लव यात्री लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म से आयुष शर्मा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हर बार गरबा के दौरान ढोलिडा गाना जरूर सुनने को मिलता है। इस गाने के वीडियो में भी स्टार्स गरबा खेलते दिखा रहे हैं। गाने को नेहा कक्कड़, पलक मुच्छल, उदित नारायण और राजा हसन ने गाया है।


उड़ी-उड़ी जाए

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म रईस का यह गाना काफी फेमस है। इस फिल्म में शाहरुख खान, माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आए हैं। इस शानदार गाने को सुखविंदर, भूमि त्रिवेदी, करसन सगाठिया ने गाया है।


सनेडो

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म मेड इन चाइना में राजकुमार राव और मौनी राॅय लीड रोल में दिखाई दिए थे। यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन मिखिल मुसाले ने किया है। यह गाना गुजराती लोकगीतों से प्रेरित है। गरबा के दौरान यह गाना खूब सुनने को मिलता है। इसे मीका सिंह, निकिता गांधी और बेनी दयाल ने अपनी आवाज दी है।


बूम पाडी

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म मजा मा का यह गाना 'बूम पाडी' गरबा उत्सव के दौरान जरूर बजाया जाता है। इस गाने को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला है। गाने में बाॅलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित गरबा की धुन पर नाचते दिखाई दे रही हैं।


सुन सजन

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर अपना खासा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसके गाने सुन सजनी गरबा लवर्स के लिए परफेक्ट है। गरबा फंक्शन के दौरान यह गाना एक अलग ही जोश भर देगा।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment