....

PM नरेंद्र मोदी बोले -'मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है, कांग्रेसी प्रदेश को बीमारू राज्य बना देंगे, ये लूटेरे हैं इनको वोट मत देना

* सुनील सिंह  

 भोपाल में कार्यकर्त्ता समागम में कांग्रेस पर प्रधानमंत्री ने किया तीखे प्रहार

भोपाल। 25 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भोपाल में मोदी है तो मुमकिन है की तर्ज पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने कहा, 'मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। बोले - मोदी गारंटी देता है, तो वो जमीन पर उतरती है , घर-घर पहुंचती है। एक तरह ने मोदी ने साफ़ किया कि भाजपा यानी भरोसा है और कांग्रेस धोखा है। मोदी ने विकास की गारंटी देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को वोट मत देना ये तबाह कर देगी, लूट लेगी। भाजपा ने महिला सशक्तिकरण पर काम किया। तैतीस फीसदी आरक्षण को कांग्रेस ने रोक रखा था। इन्हें मौका मत देना वरना ये बहनों को फिर धोखा देंगे। कांग्रेस अब अर्बन नक्सली चला रहे हैं।

मध्यप्रदेश से भाजपा के जुड़ाव की बात

पीएम ने  शुरुआत में मध्यप्रदेश से भाजपा के वर्षों से चले आ रहे जुड़ाव पर बात की। उन्होंने कहा कि मेरे परिवारजनों, मध्यप्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव कुछ विशेष ही रहा है। जनसंघ के जमाने से आजतक भाजपा को एमपी के लोगों ने हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया है।'

 कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू बना दिया

 पीएम ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो गए हैं, यानी जो युवा इस बार के चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की सरकार को ही देखा है। ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि इन्होंने एमपी में कांग्रेस का वो बुरा शासन, वो बुराइयां नहीं देखी हैं। एमपी में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन। आजादी के बाद मध्यप्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन संपन्न मध्यप्रदेश को बीमारू बना दिया।

युवाओं ने कांग्रस के जमाने की अव्यवस्था नहीं देखी

पीएम ने कहा कि यहां के युवाओं ने कांग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था, खस्ताहाल सड़कें, अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और गरीब नहीं देखा। अपने हर कार्यकाल में भाजपा ने मध्यप्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य किया है, यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। आने वाला चुनाव बहुत अहम है, हमें ध्यान रखना है कि विकास का जो रास्ता एमपी के लोगों ने बनाया है, वह विकास की गाड़ी सड़क से उतरे नहीं। हम अपने आसपास देख रहे हैं, जब इन्हें राजस्थान में मौका मिला तो कैसे ये बर्बादी लाए, महाराष्ट्र में गठबंधन में शामिल होकर लूट को ही अपना नंबर एक काम बना दिया।

  कांग्रेस जंग लगा  लोहा है

पीएम ने  कहा कि कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ वह लोहा है जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है।  कांग्रेस अब अर्बन नक्सली चला रहे हैं। आप देखेंगे कि कांग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है। कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का विरोध किया, आज भारत के यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है, लेकिन कांग्रेस को ये भी पसंद नहीं है।

कांग्रेस ने जानबूझ कर देश को गरीब रखा

 पीएम ने परिवारवाद का जिक्र कर  देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत में गौरवपूर्ण काम पहले भी हो सकते थे, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा एक परिवार के गौरव के लिए काम किया। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया था। कांग्रेस की राजनीति अभाव और गरीबी में फलती-फूलती है। कांग्रेस ने जानबूझ कर देश को गरीब रखा। रोटी, कपड़ा और मकान में ही उलझाए रखा।

कांग्रेस को कुछ भी नया पसंद नहीं आता

पीएम ने  नए संसद भवन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज आधुनिक सड़कें, चौड़े हाई-वे और एक्सप्रेस-वे बना रही है, लेकिन कांग्रेस इसकी आलोचना करती है। भाजपा आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन, स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है, भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की प्रशंसा हर कोई कर रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह भी नहीं पच रहा है। भाजपा ने नया भव्य संसद भवन बनाया, जिसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है लेकिन कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। भारत कुछ भी नया करे, कोई भी उपलब्धि हासिल करे, कांग्रेस को कुछ भी पसंद नहीं आता।'

 मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी...

कांग्रेस के चुनावी गारंटी वाले अभियान पर पीएम ने जमकर हमला बोला।  पीएम ने कहा कि जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है, तो वो गारंटी जमीन पर उतरती है, घर-घर पहुंचती है। मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी...। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया था, क्या कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया? भाजपा सरकार ने पांच साल में ही देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। वंचितों को वरीयता की जो गारंटी मोदी ने दी है, उसे हमने एक के बाद एक कदम उठाकर पूरा किया

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment