....

Chandrayaan-3: चांद पर लैंडिंग के समय कुछ ऐसा था नजारा दिखे गहरे गड्डे

 


बेंगलुरु। Chandrayaan-3: इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें चंद्रमा की सतह को छूने से पहले की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने 2 मिनट 17 सेकंड का वीडिया सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि लैंडर जैसे नीचे जाता है। वैसे ही चांद की सतह बेहद स्पष्ट नजर आती है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख को पत्र लिखकर चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई संदेश भेजा है। अपने पत्र में कांग्रेस नेता ने लिखा, 'इस शानदार कामयाबी से मैं बहुत रोमांचित हूं। यह सभी भारतीयों के लिए बड़े गर्व की बात है, खासकर युवा पीढ़ी के लिए। मैं इस सफलता के लिए की पूरी टीम को बधाई देती हूं।'

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि की सफलतापूर्वक और ऐतिहासिक लैंडिग के लिए भारत को बधाई। इस मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। 

वहीं, यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेन ने कहा कि भारतीय लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण। भारत अंतरिक्ष की खोज में एक असल अग्रदूत बन गया है।

 भारत की सफलता समूची दुनिया के शोधकर्ताओं को फायदा पहुंचाएगी। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी। 

लामा ने अपने बधाई संदेश में लिखा, 'यह भारत के लोगों के लिए सम्मान की बात है, जिन्होंने हमेशा से ही विज्ञान को बढ़ावा दिया।' बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल, भूटान, नॉर्वे और मेडागास्कर समेत विश्व के कई अन्य नेताओं ने चंद्रयान -3 मिशन की सफलता पर भारत को शुभकामनाएं दी है।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment