....

विक्रम लैंडर ने भेजा चंद्रमा की सतह का वीडियो



श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) का चंद्रयान-3 चंद्रमा के बेहद करीब पहुंच गया है। भारतीय समयानुसार 23 अगस्त की शाम 6,04 बजे विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। यह इस पूरे प्रोजेक्ट का सबसे अहम चरण होने जा रहा है। चंद्रयान की सफलता के लिए देशभर में प्रार्थनाएं हो रही हैं।



रूसी राजदूत ने की चंद्रयान-3 की सफलता की कामना


भारत में रूसी महावाणिज्यदूत ओलेग निकोलाइविच अवदीव ने चंद्रयान-3 की सफलता की कामना की है। उन्होंने कहा, “भारत में हर कोई चंद्रयान-3 की कल की लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मुझे यकीन है कि भारत का मून मिशन सफल होगा और रोवर चंद्रमा पर सुरक्षित रूप से उतरेगा और काम करेगा। यह भारत के लिए एक बहुत ही उपयोगी मून मिशन साबित होगा।''


चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर ISRO ने बड़ा अपडेट दिया है। ISRO ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि मिशन तय शेड्यूल के मुताबिक चल रहा है और निर्धारित समय ही लैंडिंग होगी।


ISRO ने कहा, ‘लैंडिंग का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 5.20 बजे शुरू होगा।’

इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने कहा, “लैंडिंग के संबंध में निर्णय लैंडर माड्यूल और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर लिया जाएगा। अगर कोई भी प्रतिकूल हालात दिखते हैं, तो लैंडिंग 27 अगस्त को होगी।”

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment