इंदौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बुधवार रात मंदसौर में सिंचाई परियोजना के कार्यक्रम से लौटते वक्त इंदौर आए। इसके बाद वे अचानक रामबाग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय अर्चना पहुंचे। उन्होंने संघ के पूर्व सरकार्यवाहक भैय्याजी जोशी, प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करीब आधे घंटे कार्यालय पर रुके। हालांकि सवाल पूछने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इसे सामान्य चर्चा बताया और कहा कि सभी को मेरा नमस्कार, इसका चुनाव का कोई संबंध नहीं है।
बताया जा रहा है कि मंदसौर, आगर-मालवा जिले को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा हुई। इन जिलों में संघ ने अपनी पकड़ और मजबूत की है। आमतौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का काफिला जब जाता है तो पायलेट वाहन के आगे सायरन बजाते हुए वाहन भी चलता है, लेकिन संघ कार्यालय तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का काफिला बगैर सायरन बजाए पहुंचा। तब उनके साथ स्थानीय नेता भी नहीं थे। वे संघ कार्यालय से बाहर निकले और एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इंदौर आने की सूचना के बाद मेयर पुष्यमित्र भार्गव भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। बुधवार को 'मैं मीसाबंदी' पुस्तक का विमोचन भी जीएसआईटीएस सभागृह में हुआ था। उसमें भी कई संघ के पदाधिकारी शामिल हुए थे। बाद में वे अर्चना कार्यालय पहुंचे थे, हालांकि तब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वहां से रवाना हो चुके थे।
अर्चना कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बंद कमरे में की बैठक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अर्चना कार्यालय के बंद कमरे में स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों से चर्चा की। चर्चा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भोपाल रवाना हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को आगर मालवा और मंदसौर से इंदौर आकर विमान से भोपाल जाना था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इंदौर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता एयरपोर्ट पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी नेताओं से कहा कि आप एयरपोर्ट पर इंतजार करो, मैं अर्चना कार्यालय होकर आता हूं।
0 comments:
Post a Comment