....

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़तूमा में संतों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया



भोपाल, 12 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी के स्मारक स्थल  बड़तूमा, सागर पहुँचकर साधु-संतों का शॉल, श्रीफल और साफा से सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, वन मंत्री कुंवर विजय शाह भी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शिलान्यास स्थल का जायजा लिया, मंदिर की प्रतिकृति को देखा और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। यहां 100 करोड़ रूपये की लागत से 11 एकड़ भूमि पर संत रविदास मंदिर, कला संग्रहालय तथा स्मारक का निर्माण किया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फरवरी में यहां दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा की थी।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भक्ति-भाव एवं उल्लास पूर्ण वातावरण में यहां लगभग 200 से  अधिक साधु-संतो पर पुष्प वर्षा की, साफा, शॉल तथा श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। रैदासी संत परंपरा के संतो ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को आशीष देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment